छत्तीसगढ़

गरियाबंद में 22 फरवरी को राज्य स्तरीय भारतीय बौद्ध महासभा

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की एकजुटता के साथ बौद्ध समाज गरियाबंद द्वारा 22 फरवरी 2026, रविवार को वन विभाग गरियाबंद के ऑक्शन हॉल में राज्य स्तरीय भारतीय बौद्ध महासभा का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से गरियाबंद जिले के प्रथम कलेक्टर एवं वर्तमान विभागीय जांच आयुक्त श्री दिलीप वासनीकर जी 13 वर्षों बाद जिले में आगमन कर बौद्ध महासभा को संबोधित करेंगे उनके साथ रायपुर संभाग के आयुक्त श्री महादेव कावरे जी की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ भारतीय बौद्ध समाज के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष बनाएगी महासभा में भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीम राव आंबेडकर एवं तथागत भगवान बुद्ध के उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा तथा समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम के आयोजकों में समस्त बौद्ध समाज गरियाबंद के जिला अध्यक्ष श्री शिव खापर्डे, नारद मेश्राम, पंकज पाटिल, मुकेश रामटेके, नागेश गजभिए, कमलेश रामटेके, नारद लोनहारे, शैलेन्द्र कुटारे सहित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रीय बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *