Uncategorized

SP अम्बाला ने नारायणगढ़ में सुनी जन समस्याएं।

अंबाला/नारायणगढ़:अशोक शर्मा
पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत (IPS) ने आज उपमंडल नारायणगढ़ में जन समस्याएं सुनीं। इस विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 15 शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे।
एसपी ने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों (SHOs) को फोन कर शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेने और उनके स्थाई समाधान के निर्देश दिए।
श्शेखावत ने स्पष्ट किया कि DSP और SHO स्तर के अधिकारी समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें ताकि जनता को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
अंबाला पुलिस की इस पहल के तहत, पुलिस अधीक्षक हर वीरवार को नारायणगढ़ में उपस्थित रहकर सीधे आमजन से मिलते हैं।
नारायणगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के निवासी अपनी पुलिस संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु अब हर गुरुवार को स्थानीय स्तर पर ही सीधे एसपी से मिल सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *