Uncategorized

अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही।

अंबाला:अशोक शर्मा
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया शहजादपुर के गंाव बापोली, सब तहसील शहजादपुर, जिला अम्बाला (खसरा न0 21//21/4/1, 21/4/2, 22/1/1, 22/1/2, 22/2/1, 22/2/2, 23/1, 23/2, 23/3, 23/4, 24/1, 25//1/2/1, 1/2/2, 2/1, 2/2/2, 2/3, 2/, 3/1/1, 3/1/2) में लगभग 4.0 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार – श्री रोहित चैहान, पटवारी नेत्रपाल, एस0 एच0 ओ0 हरियाणा राज्य प्रर्वतन ब्यूरो, अम्बाला भारी पुलिस बल के साथ मौका पर उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *