चंडीगढ

*सत्य पाल जैन ने नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, चंडीगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने कल भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ के कुलाधिपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
यह मुलाकात कल सांय नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में हुई। जैन ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी,परन्तु जैन ने माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को कई कानूनी विषयों पर,जिनमें पंजाब विष्वविद्यालय से सम्बंधित भी कई विषय शामिल थे,जानकारी दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *