26 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रेखा शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
अंबाला:अशोक शर्मा।
एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रेखा शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर मंगलवार को पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति व पीटी शो के तहत विद्यार्थियों व एनसीसी की टुकड़ी ने बेहतर प्रस्तुति देते हुए पूर्वाभ्यास किया। एसडीएम दर्शन कुमार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य कार्यक्रमों की रिहर्सल का अवलोकन किया।
पूर्वाभ्यास के दौरान मास पीटी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन, डीएवी सोहन लाल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, एसबीएनएसडी सीनियर सैकेडरी स्कूल व पीकेआर जैन गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, केपीएके महाविद्यालय, कलगीधर कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मास पीटी का पूर्वाभ्यास किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत पीकेआर जैन गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्क्ूल के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी नृत्य, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा कत्थक, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा क्लासिकल डांस, दर्शन एकैडमी अम्बाला छावनी के विद्यार्थियों द्वारा थीम बेस्ड पैट्रियोटिक डांस, ओपीएस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गोंदल डांस, एसपीएस बाल भारती के स्कूल के विद्यार्थियों द्व्रारा भंगडा की प्रस्तुति दी गई। पूर्वाभ्यास के दौरान सोहन लाल डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार व डीएवी गुरूकुल दीनारपुर के विद्यार्थियों द्वारा मलखम की प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर डिप्टी डीईओ मोनिका, शिक्षा विभाग से बीईओ सतबीर सैनी, प्रिंसीपल रामपुर सरसेहडी स्कूल प्रवीन शर्मा, शिक्षा विभाग से राजिन्द्र जिंदु, अमरिन्द्र सिंह, डीपीई गुरदेव सिंह, विशाल सैनी मौजूद रहे।




