जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त, जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), जयपुर श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध, जयपुर श्री अभिजीत सिंह, के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले माफियाओं के खिलाफ आसूचना संकलन कर कार्ययोजना बनाते हुए सीएसटी द्वारा पुलिस थाना अशोक नगर में संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्कर आरोपी गिरफ्तार कर 85 ग्राम स्मैक जप्त की गई। सीएसटी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध इंटेलीजेंस विकसित कर तस्करी नेटवर्क से जुडे अपराधियों को चिन्हित किया गया। इस दौरान आरोपी के पास बडी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस थाना अशोक नगर जयपुर (दक्षिण) के साथ संयुक्त कार्यवाही कर भोजपुरा कच्ची बस्ती अशोक नगर जयपुर से संदिग्ध को चैक किया गया तो आरोपी के पास अवैध मादक पदार्थ 85 स्मैक बरामद की गई। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना अशोक नगर जयपुर दक्षिण पर प्रकरण सं. 18/2026 धारा 8/21 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 व 111 (2) (बी) बीएनएस में दर्ज किया गया।





