गजसिंहपुर,(यश कुमार)। थाना क्षेत्र गजसिंहपुर की आरबी नहर 23 आरबी संगराणा में गत दिनों पूर्व मिले अज्ञात शव की बुधवार को शिनाख्त हो गई है जिसमे मृतक की पहचान घनश्याम पुत्र ओमप्रकाश गोदारा 45 वर्ष निवासी फौजूवाला के रूप में हुई है थाना अधिकारी शालू बिश्नोई के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल ईश्वर प्रसाद व पवन सहारण द्वारा मृतक की फोटो सोशल मीडिया एवं नजदीकी पुलिस थानों में भेजी गई थी जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की मृतक के भाई शैलेन्द्र गोदारा ने राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचकर शव की शिनाख्त की शैलेन्द्र गोदारा ने बताया कि उसका छोटा भाई पिछले तीन दिन से लापता था मृतक अस्थाई रूप से अलग-अलग स्थानों पर मजदूरी करता था 5 जनवरी की रात को 23 आरबी नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी मृतक से मिली एक पर्ची के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे थे मृतक के भाई शैलेन्द्र गोदारा ने पुलिस थाना में मर्ग दर्ज करवाई पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।





