चंडीगढ

*चंडीगढ़ में गोमांस बरामदगी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर महंत मनोज शर्मा ने जताई कड़ी चिंता*

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, राज्यपाल, पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस को लिखा पत्र — केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग*

चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने चंडीगढ़ में लगातार सामने आ रहे गोमांस बरामदगी के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, पंजाब के राज्यपाल, पंजाब डीजीपी, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी और एसएसपी को विस्तृत शिकायत पत्र भेजा है। महंत मनोज शर्मा ने इन घटनाओं को धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा बताया है।
*तीन बार गोमांस बरामद — चंडीगढ़ में बढ़ती चिंताएँ*
महंत मनोज शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में चंडीगढ़ के सेक्टर 45 (बुडेल क्षेत्र),सेक्टर 27 के एक सरकारी मकान में गोमांस व्यापार के मामले सामने आ चुके हैं।
अब सेक्टर 25 में भी गोमांस बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई है। वर्ष 2025 में यह तीसरी घटना है।
उन्होंने कहा कि “यह स्थिति अत्यंत गंभीर है और चंडीगढ़ के शांतिपूर्ण वातावरण व धार्मिक सद्भाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र प्रतीत होती है।

*पुराने मामलों से जोड़कर जांच की मांग*
महंत मनोज शर्मा ने वर्ष दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में मौलीजागरा स्थित चरण सिंह कॉलोनी में मिली घटनाओं का हवाला दिया—
दिसंबर 2020: गाय का कटा हुआ सिर बरामद
जनवरी 2021: मकान नंबर 490 वाली गली में गाय की कटी हुई टांग मिली,उन्होंने कहा कि इन शिकायतों को हिंदू संगठनों ने मौलीजागरा थाने में दर्ज कराया था। महंत शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंचाया था, जिसका संदर्भ संख्या PMOPG/D/2021/0030738 है।
*सुनियोजित गिरोह सक्रिय हो सकता है — महंत मनोज शर्मा*
अपने पत्र में उन्होंने आशंका जताई कि इन सभी घटनाओं के पीछे कोई सुनियोजित गिरोह या असली मास्टरमाइंड सक्रिय हो सकता है, जो चंडीगढ़ का सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि धार्मिक सद्भाव व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

*केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग*
महंत मनोज शर्मा ने केंद्र सरकार और उच्च अधिकारियों से निम्न मांगें की हैं—
1. NIA / CBI / IB जैसी केंद्रीय एजेंसी से पूरे प्रकरण की व्यापक जांच कराई जाए।
2. एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की जाए, जिसमें उन्हें भी शामिल किया जाए।
3. यह पता लगाया जाए कि इन घटनाओं के पीछे वास्तविक मास्टरमाइंड कौन है।
“चंडीगढ़ की शांति और धार्मिक सद्भाव के लिए आवश्यक है त्वरित कार्रवाई”
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि बार-बार गोमांस बरामद होने की घटनाएं चंडीगढ़ की शांति, देश की आंतरिक सुरक्षा और धार्मिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *