चंडीगढ

*ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किये इको फ्रेंडली मॉडल्स*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल,दरिया ,चंडीगढ़ में पर्यावरण विभाग,चंडीगढ़ के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण दिवस पर इको फ्रेंडली मॉडल्स प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ शिकागो,अमेरिका से पधारे एनआरआई सुदर्शन गर्ग ने किया। इस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने इको फ्रेंडली उर्जा को बढ़ावा लिए विभिन्न मॉडल्स प्रदर्शित किये।
उन्होंने मॉडल्स के माध्यम से बताया कि नवीनीकरण ऊर्जा का प्रयोग प्राकृतिक संसाधनों पर अनुकूल प्रभाव डालता है। वाहनों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले वाला धुआँ प्रदूषण फैलाता है। इससे मनुष्य तथा जीव- जन्तुओं का अस्तित्व खतरे में है। पर्यावरण को बचाने के लिए नवीन तकनीक का प्रयोग करना होगा। उन्होंने दर्शाया कि हमें अपने घरों,गलियों, तथा सडक़ों पर सोलर लाइट का अधिक से अधिक यूज करना चाहिए। उन्होंने ऊर्जा को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। मॉडल द्वारा पानी के सही उपयोग को भी दर्शाया गया। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं यदि यही क्रम चलता रहा तो धरती पानी में समा जाएगी। मॉडल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बहेतर बनाने का सन्देश दिया। मौसमों में आ रहे बदलाव को बखूबी पेश किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एनिमल सैल्स,वेस्ट को बेस्ट बनाना, कूड़ा -करकट के निपटान की प्रक्रिया,फूलों का अध्ययन,शारीरिक सरंचना आदि को मॉडलों के अन्तर्गत दर्शाया।
जूनियर वर्ग में बढ़िया मॉडल बनाने के लिए अंकुश और अभय को प्रथम,आशु और सौरभ को द्वितीय,काव्य को तृतीय स्थान और आदर्श को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया । सीनियर वर्ग में राज,रंजन और संदीप को प्रथम,हिमांशु, कुलदीप और शिव शंकर को द्वितीय,प्रिंस,पीयूष और आदित्य को तृतीय तथा रूपांशु,सृष्टि, अभिषेक,आदित्य,अथर्व और दिलबाग को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइंस की बढ़ती लोकप्रियता से अवगत करवाना था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *