महराजगंज (एके जायसवाल) बुधवार शाम को उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम ने नगर पंचायत बृजमनगंज में रैन बसेरा, वेंडिंग जोन व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर व्यापारियों की हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। रेलवे स्टेशन स्टेशन रोड व परिसर का निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि रैन बसेरा में आवश्यक सभी सुविधाएं मौजूद मिली। नगर में अलाव जलवाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


