*सुमधुर भजनों और ज्ञानवर्धक उपदेशों के साथ वार्षिकोत्सव का हुआ समापन*
November 23rd, 2025 | Post by :- | 28 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। आर्यसमाज सेक्टर 18 सी चंडीगढ़ का तीन दिन से चल रहा 24वाँ वार्षिकोत्सव आज सम्पन्न हुआ। सुबह 7-15 बजे कार्यक्रम का आग़ाज़ आर्यसमाज के पुरोहित हर्षवर्धन विधावाचस्पति द्वारा सम्पन्न कराए गए यज्ञ से हुआ। यज्ञशाला में लगाए गए तीन भव्य हवनकुंडों पर 16 यजमानों के साथ लगभग 150 आर्यों ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।

मथुरा से आए गुरुकुल के संस्थापक पूज्य स्वामी विश्वानंद जी के “ आज की भागदौड़ वाले जीवन को तनाव मुक्त और सही दिशा” में जीने की कला बताते हुए प्रवचन एंव उपदेश को लोगों ने बहुत पसंद किया। स्वामी जी के साथ आए उनके गुरुकुल के ब्रह्मचारी दीपक ने योग की बहुत सी क्रियाएँ दिखाई और खूब तालियाँ बटोरी। दिल्ली से आए भजनोपदेशक श्री कंचन कुमार जी के सुमधुर भजनों को भी लोगों ने खूब पसंद किया।

इस समारोह में ट्राईसिटी के सभी आर्यसमाज के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली से आए 450 लोग शामिल हुए। आर्यसमाज के संरक्षक श्री सुधीर खंडूजा जी के सभी आगंतुकों का धन्यवाद करने के साथ वार्षिकोत्सव का समारोह सम्पन्न हुआ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।