गजसिंहपुर,(यश कुमार)। परमानंद डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नेर्तत्व में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्वास्तिक ब्लड बैंक श्रीगंगानगर और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्त्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया स्वयंसेवकों में सत्येंद्र सिंह, कमलजीत, पुनीत, अशोक गोदारा, दीपचंद, जयवर्धन चौधरी, रीतेन, लवीश, शुभम, मितांशु, हर्षदीप, अमित, विकास जनागल, वासुदेव आदि छात्र और छात्राओं ने रक्तदान किया परमानंद डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एम सी भारद्वाज और फार्मेसी के डॉ आई पी सिंगल ने भी इस आयोजन में भाग लिया रक्त शिविर में कुल 50 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया आपका एक छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी बचा सकता है की भावना के तहत यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।





