चंडीगढ

*इंग्लैंड से पधारे अंकुश ने शिक्षक दिवस पर महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के अध्यापकों से की मुलाकात*

प्रिंसिपल ने अपनी लिखित पुस्तकें की भेंट

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। अध्यापक के लिए वह खुशी का पल होता है जब उसका विद्यार्थी उसे याद रखता है। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, चंडीगढ़ के टीचर्स के लिए भी यह ऐसा पल था। पूरे देश में जब शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था तब अंकुश इंग्लैंड से अपने पुराने स्कूल में जाकर अध्यापकों से मिला। कुछ अध्यापक पुराने तो कुछ नए। प्रिंसिपल डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि उनका एक पुराना स्टूडेंट अंकुश इंग्लैंड में रह रहा है। जब वह उनसे मिलने आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल भी बदला – बदला सा था। अंकुश स्कूल की कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी, इंडोर गेम्स हाल, मल्टीमीडिया हॉल देखकर बड़ा खुश हुआ। उसने स्कूल में बीते पुराने लम्हों को याद किया। अंकुश ने बताया कि उसे महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल से काफी ज्ञान प्राप्त हुआ। वह हमेशा स्कूल की यादों को संजोये हुए है। उसने बताया कि उसने इंग्लैंड में मास्टर डिग्री की। उसके बाद वहीं पर कार्य कर रहा है। डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि अंकुश होनहार स्टूडेंट रहा है। वह हमेशा अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देता था। उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की भी कामना की। डॉ शर्मा ने अंकुश को अपनी लिखित पुस्तकें भी भेंट कीं। इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंजू मोदगिल और लक्ष्य भी उपस्थित था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *