गरियाबंद _पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने राजधानी रायपुर में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री एवं ऊर्जावान युवा नेता अमित साहू से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान गफ्फार मेमन ने कहा कि अमित साहू युवा और तेज़तर्रार नेतृत्व के धनी हैं। उनके अनुभव, संगठन क्षमता और संघर्षशील व्यक्तित्व से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने याद दिलाया कि प्रदेश में बदलाव की लहर के समय भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अहम भूमिका निभाई थी और उस आंदोलन में अमित साहू का योगदान सबसे आगे रहा। पूर्व अध्यक्ष मेमन ने बताया कि अमित साहू बतौर युवा मोर्चा अध्यक्ष सदैव सक्रिय, ऊर्जावान और संघर्षशील रहे हैं। उन्होंने संगठन को सड़क से लेकर मंच तक मजबूती प्रदान की। गफ्फार मेमन ने विश्वास जताया कि प्रदेश मंत्री के रूप में अमित साहू के अनुभव और नेतृत्व का लाभ पार्टी को मिलेगा और संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

