स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय,जयपुर में होगा ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह
August 15th, 2025 | Post by :- | 46 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, जयपुर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल पालिवाल, महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं (टेलीकम्युनिकेशन एवं टेक्निकल) एवं यातायात, राजस्थान, जयपुर ध्वजारोहण करेंगे। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, प्रशासन एवं कानून व्यवस्था श्री विशाल बंसल ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के कारण महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जोधपुर में रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में पुलिस मुख्यालय, जयपुर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि सुबह 8:45 बजे महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं एवं यातायात, जयपुर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात चयनित कार्मिकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। सुबह 8:55 बजे महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं एवं यातायात, जयपुर का संबोधन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिस कार्मिक निर्धारित ड्रेस कोड (सेरेमोनियल ड्रेस) में मैडल व डेकोरेशन सहित भाग लेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।