*भरत कुमार सिमी बने दी नैशनल ए. डी क्लब के प्रधान,बलजिंदर सिंह महामंत्री,गुरपाल सिंह कोषाध्यक्ष,तथा मनीष शर्मा डायरेक्टर*
August 2nd, 2025 | Post by :- | 7 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। प्राचीन शिव ठाकुरद्वारा मंदिर, मनीमाजरा सेक्टर 13, चंडीगढ़ में दी नैशनल ए. डी क्लब की वार्षिक बैठक वर्ष 2025 के लिए सम्पन्न हुई। परंपरानुसार इस वर्ष भी आगामी रामलीला 2025 के आयोजन के लिए क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार भरत कुमार सिमी को क्लब का प्रधान, बलजिंदर सिंह को महामंत्री, गुरपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, तथा मनीष शर्मा को डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
बैठक में क्लब के वरिष्ठ व सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से देवेन्द्र राणा,गुलशन कुमार,चमनलाल,बलविंदर कुमार बीके,प्रेम डाबर,महंत मनोज शर्मा,अंकित अरोरा,नरेश जसल,राकेश वर्मा,पवन पुरी,मोनू महरा,नंदीश शर्मा,गुरमीत मान,अक्षय गुप्ता, इंद्रजीत सोनू,गुरिंदर भनौट और पुनित शर्मा आदि शामिल थे।
बैठक में आगामी रामलीला आयोजन की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना और संगठनात्मक दिशा को लेकर गहन चर्चा की गई।
इस संबंध में जानकारी दी नैशनल ए. डी क्लब के प्रेस सचिव महंत मनोज शर्मा ने दी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।