कौशल तिहार में शामिल हुए राजिम विधायक रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प विधायक रोहित साहू ने कहा मोदी सरकार में हर हाथ को काम और हर युवा को सम्मान
गरियाबंद _मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में कौशल विकास विभाग गरियाबंद द्वारा कौशल तिहार का आयोजन किया गया यह आयोजन युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कौशल विकास का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना है सरकार चाहती है कि युवा नया व्यवसाय शुरू करें आत्मनिर्भर बनें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर युवाओं को सहयोग दे रही है ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल युवाओं को प्रशिक्षण के अवसर मिलते हैं बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के साधनों की जानकारी भी प्राप्त होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने की उन्होंने कहा कि कई बार आर्थिक या पारिवारिक कारणों से छात्र 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते ऐसे में यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके समुचित विकास का माध्यम बन सकता है इससे उन्हें रोजगार मिलेगा आय बढ़ेगी और जीवन का स्तर सुधरेगा जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि युवाओं को प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से सबल बनाना है इसके पहले कौशल विकास विभाग की संचालक सृष्टि मिश्रा ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर हुनरमंद युवाओं को पहचानकर उन्हें रोज़गार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, छुरा जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जनपद सदस्य मुकेश कुमार सूर्यवंशी, ग्राम पंचायत डोंगरगांव की सरपंच नगिता दीवान, वरिष्ठ नागरिक चंद्रशेखर साहू, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, प्रतीक तिवारी, सूरज सिन्हा, अमित वखारिया, तरुण ठाकुर, प्रतीक सिंह, यश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।





