दो शातिर नकबजनों बच्चा उर्फ धर्मेश भोपा उर्फ भैरू नायक व रामबाबु नायक को हरमाडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल ने बताया कि दिनांक 21-07-2025 को श्री गोविन्द शरण जागिंड पुत्र श्री रामप्रताप जागिड जाति खाती उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गोविन्दपुरा थाना हरमाडा जिला जयपुर ने उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि ग्राम में गढी खाखीजी महाराज का मन्दिर स्थित है जिसमें में सेवा पूजा करता हूँ। दिनाक 18.07.2025 को समय रात के करीब 10 बजे में मन्दिर के पट बंद करके चला गया था। दिनांक 19.07.2025 को समय सुबह के करीब 6.00 बजे मैं मन्दिर की सेवा पूजा के लिये गया तो मन्दिर का दानपात्र गायब मिला जिसमें करीब 5000-6000/- रूपये थे। मैंने आसपास में उक्त दानपात्र की तलाश की लेकिन मुझे दानपात्र नहीं मिला। मैंने कैमरा चौक किया तो दिनांक 19.07.2025 को रात के करीब 2 एएम बजे एक लडका दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखा। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना हरमाडा पर मु.न. 376/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस 2023 दर्ज कर माल मुल्जिम की तलाश प्रारम्भ की गई। जिस पर अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौमू श्री अशोक चौहान के सुपरविजन एवं श्री उदयभान पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये, कॉलोनीवासियों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। व घटना की तरीका वारदात को ध्यान में रखते हुये संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पुछताछ की गई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुल्जिमान की तलाश की गई. मुखबीर खास की सूचना पर मुल्जिमान 1. बच्चा उर्फ धर्मेश भोपा उर्फ भैरू नायक व 2. रामबाबु नायक को बैनाड भैरूजी मंदिर से दिनांक 21.07. 2025 को टीम द्वारा दस्तयाब किया गया। नकबजन मुल्जिमान 1. बच्चा उर्फ धर्मेश भोपा उर्फ भैरू नायक व 2. रामबाबु नायक नशे के आदि होने पर अपने नशे का शौक पुरा करने के लिये दिन के समय कॉलोनियों में रैकी करते थे, तथा दिन के समय सुने मकानों के बाहर लगे ताला को देखकर व मंदिरों को देखकर रात्रि के समय ताला तोडकर मकान व मंदिरों के अन्दर से नगदी रूपये को चुराकर अपने साथ लेकर अपने मौज मस्ती व नशे में पैसों को खर्चा कर देते थे।





