*हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सत्य पाल जैन को उनके निवास पर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं*
June 15th, 2025 | Post by :- | 9 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे से लौटने के उपरांत चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन के निवास पर पहुंचकर उनके 73वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दीं।

मुख्यमंत्री ने जैन के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

सत्य पाल जैन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और विभिन्न संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक व कानूनी क्षेत्र की हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।