अपने गांव शहर से दूर राजधानी जयपुर में बनेंगे कृत्रिम जलाशय, अपने समाज बंधुओ के बीच होगा छठ मैया का गुणगान
November 11th, 2026 | Post by :- | 10 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । कार्तिक मास कई मायनो में खास है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के साथ ही लोग आस्था, सामाजिक समरसता ,साधना आराधना और सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है। बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि मूलतः जयपुर में बिहार के प्रवासियों की बड़ी आबादी निवास करती है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजजन जयपुर महानगर में अपनों के बीच जाकर पर्व की खुशियां मनाएंगे। राजस्थान के राजधानी जयपुर में गलता जी तीर्थ, शास्त्री नगर किशन बाग, दुर्गा विस्तार कालोनी, दिल्ली रोड , सांगानेर प्रताप नगर, मालवीय नगर , मुरलीपुरा, हसनपुर , विश्वकर्मा ,जवाहर नगर ,आदर्श नगर,२२गोदाम व करतारपुरा , मुरलीपुरा, राॅयल सिटी माचवा व अन्य क्षेत्र में डाला छठ महापर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। शास्त्री नगर स्थित स्वर्ण जयंती गार्डन के पीछे पुराना किशन बाग में और मुख्य आयोजन गलता जी तीर्थ में बिहार समाज संगठन की ओर से आयोजित किया जाएगा। जगह-जगह साफ सफाई, जलाशय बनाने कि तैयारी कुंड की सफाई जोड़ो पर है। मूल रूप से जयपुर में रह रहे प्रवासी बिहारवासी 5 लाख से अधिक व प्रदेश भर में लगभग 30 लाख लोग प्रवासरत है। जयपुर में लगभग 60 फ़ीसदी लोग अपने शहर के बीच इस महापर्व को मनाएंगे। समाज के राष्ट्रीय महामंत्री चंदन कुमार मंडल ने बताया कि छठ महापर्व महिलाओं को अस्तित्व को भी सम्मानित करता है। 13 नवंबर नहाय खाय से शुरू होगा वह 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्ध्य अर्पित कर इस महापर्व को संपन्न करेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।