थाना प्रभारी राहट गांवकर सहित डोंगरगांव पुलिस प्रशासन का ग्राम बगदई ने किया सम्मान युवा सरपंच ठाकुर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जताया आभार, त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
October 30th, 2026 | Post by :- | 14 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

डोंगरगांव _राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदई में त्योहारों, सामाजिक आयोजनों एवं विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी श्री राहट गांवकर जी एवं डोंगरगांव पुलिस प्रशासन के प्रति ग्रामवासियों ने सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर ग्राम बगदई के युवा सरपंच ठाकुर कुलदीप सिंह, उपसरपंच टीकम निषाद एवं ग्राम के युवाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने थाना प्रभारी श्री राहट गांवकर जी का सम्मान कर उनके माध्यम से संपूर्ण डोंगरगांव पुलिस प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सरपंच ठाकुर कुलदीप सिंह ने कहा कि “किसी भी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हमारे क्षेत्र में त्योहारों, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान थाना प्रभारी श्री राहट गांवकर जी के मार्गदर्शन और डोंगरगांव पुलिस प्रशासन की सजगता, तत्परता एवं सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण बना रहता है। पुलिस की यह जिम्मेदारी और सेवाभाव आम नागरिकों के मन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव पैदा करता है। हम थाना प्रभारी जी सहित उनकी पूरी पुलिस टीम के समर्पण और सेवाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल एवं आपसी विश्वास ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। पुलिस प्रशासन जहां अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है, वहीं समाज का भी दायित्व है कि वह पुलिस के सकारात्मक कार्यों की सराहना करे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करे।

ग्रामवासियों ने भी थाना प्रभारी श्री राहट गांवकर जी एवं डोंगरगांव पुलिस प्रशासन की सक्रियता, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों में पुलिस की सतर्कता से आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं।

इस अवसर पर सरपंच ठाकुर कुलदीप सिंह, उपसरपंच टीकम निषाद के साथ गौरव यदु, गिरजा शंकर, पुष्पेंद्र हिरवानी, चंदन साहू, नीरज ठाकुर, राकेश तिवारी, गौतम पटेल, राकेश दुबे, गुरमीत रंगी, परमेश्वर साहू, राजकुमार साहू, राजन सिंह, प्रीतम निर्मलकर, गौतम साहू, लाला पटेल, भूपेंद्र निषाद एवं विकास साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम बगदई की इस पहल ने पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच आपसी सम्मान, विश्वास एवं सहयोग की भावना को एक सकारात्मक संदेश दिया। पुलिस के अच्छे कार्यों को सम्मान देना ही उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।