सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में एमपी एकादश और मीडिया एकादश में होगा क्रिकेट मैच
October 18th, 2026 | Post by :- | 13 Views

31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी के बाद द्रोणाचार्य स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले के साथ सांसद खेल महोत्सव 2026 का होगा शुभारंभ


सभी पत्रकारों से टीम बनाकर 24 अक्टूबर से पहले हेल्पलाइन नंबर 9896090009 पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर ( सुरेश पाल )  ।        कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खेल और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबले के साथ होगा। रन फॉर यूनिटी के बाद आयोजित होने वाले इस मुकाबले में सांसद नवीन जिन्दल की एमपी एकादश और कुरुक्षेत्र की मीडिया एकादश टीम आमने-सामने होंगी। एमपी एकादश में  प्रशासनिक अधिकारी और नवीन जिन्दल फाउंडेशन टीम के सदस्य शामिल होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मीडिया एकादश की टीम के लिए कुरुक्षेत्र जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। क्रिकेट में रुचि रखने वाले इच्छुक पत्रकार अपनी  टीम बनाकर हमारे हेल्पलाइन नंबर 9896090009 पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यदि पत्रकार साथियों की एक से अधिक टीमें खेलने की इच्छा जाहिर करती हैं, तो 25 अक्टूबर को जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र के साथ बनी क्रिकेट एकेडमी में मैच कराकर फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकारों  से अपील की है कि वे 24 अक्टूबर से पहले अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन हेल्पलाइन नंबर 9896090009 पर कराएं।

एमपी एकादश और मीडिया एकादश के बीच होने वाला यह मुकाबला मीडिया जगत और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का संदेश भी देगा। यह मैच सोशल मीडिया पर लाइव किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मैच का आनन्द उठा सकें।
मैच का विवरण

– तारीख: 31 अक्टूबर 2026
– स्थान: द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र
– समय: रन फॉर यूनिटी के समापन के बाद

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के मीडिया साथियों की सक्रिय भागीदारी से यह मुकाबला खेल, एकता और उत्साह का यादगार आयोजन बनने की उम्मीद है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।