पहली बार शहर में पंचमुखी महादेव के किए जा सकते हैं दर्शन
February 19th, 2023 | Post by :- | 264 Views

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) पहली बार शहर में पंचमुखी महादेव के दर्शन किए जा सकते हैं। असल में सेक्टर-35 के बेरी वाले बाबा आश्रम में पंचमुखी महादेव की स्थापना की गई है। शनिवार को महा शिवरात्रि के पर्व के मौके पर ब्राहम्णों ने खास शृंगी द्वारा रुद्राभिषेक और शिव महापुराण का पाठ  किया गया। यहां जूना अखाडा – गुजरात के प्रमुख वासुदेव नंद गिरि जी महाराज के सनिध्य में 66वां महामृत्युंजय ज्ञान महायज्ञ चल रहा है। इस यज्ञ में महंत रघुबीर गिरी सहित सद्गुरू सेवा आश्रम, वैडाल धाम, तालुका पालीतान – जिला भावनगर से महंत शामिल हैं। 108 घंटे चलने वाले इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए एमपी, बनारस, वृंदावन, पंजाब आदि शहरों से ब्राह्मण खासतौर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। इस महायज्ञ के लिए दस दिशाओं में कलश स्थापना की गई है। ब्रह्मांड के देवी-देवता और ग्रहों की बेदी (मंडल) बनकर उन्हें निमंत्रण दिया गया है। शिव महापुराण पाठ, अखंड दुग्ध धारा से पंचमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक और 108 घंटे का महामृत्युंजय यज्ञ हो रहा है। इक्कीस (21) ब्राहम्णों सहित यज्ञाचार्य-पंडित ऋषिकेश पाठक सम्पन्न कराया जा रहा है।  यह महायज्ञ 20 फरवरी तक चलेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review