मनोज शर्मा, चंडीगढ़ – पूर्व सांसद और भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने नई दिल्ली में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के चांसलर सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
यह बैठक आज सुबह नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में हुई।
माननीय उपराष्ट्रपति के कुछ दिनों पहले हुए पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के दौरे के बाद जैन जी की माननीय उपराष्ट्रपति के साथ यह पहली मुलाकात थी।
जैन ने कहा कि यह मुख्य रूप से एक शिष्टाचार भेंट थी और वह कुछ दिन पहले पंजाब विश्वविद्यालय दौरे के लिए माननीय उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त करने और उन्हें धन्यवाद देने गए थे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


