भगवान शिव के वाहन नंदी बैल के जन्म पर विशेष पोरा तिहार अंचल के किसानों व बच्चों नें मनाया पोरा तिहार
September 10th, 2026 | Post by :- | 30 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोरा तिहार के अवसर पर अंचल के बच्चों और किसानों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पोरा तिहार को मनाया इस अवसर पर बैलों और मिट्टी से बने नांदिया बैला- खिलौने का विधि विधान से पूजा अर्चना किया पौराणिक मान्यताओं के अनुसार खेती किसानी में हल चलाने और ढ़ुलाई जैसे कार्यों में सहयोग देने वाले बैलों और पशुधन के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए इस दिन विशेष रूप से पूजा की जाती है लोक मान्यता है कि भादो अमावस्या के दिन से खेतों में लहलहाती धान की फसल गर्भधारण करती है इसके अलावा धार्मिक मान्यता के अनुसार पोरा तिहार का बड़ा ही महत्व है बताया जाता है कि इस दिन भगवान शिव जी के वाहन नंदी(बैल)का जन्म हुआ था पोरा तिहार में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के लोक परम्परा अनुसार ठेठरी,खुर्मी एवं गुड़ से बने चीला रोटी जैसे अनेक पकवान तैयार किया जाता है तथा भोग स्वरूप नंदी बैल में चढ़ाए जाते हैं!और प्रसाद बांटकर खाते हैं यह पर्व बच्चों के लिए बहुत खास होता है!इस दिन बच्चे मिट्टी से बने नंदिया बैला और खिलोनों को बड़े ही उत्साह के साथ खेलते हैं!

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।