✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ जिले में इस वर्ष अब तक सामान्य औसत की तुलना में 116.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 01 जून से 09 सितंबर 2026 तक जिले में कुल 1079.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है पिछले 10 वर्षों के औसत वर्षा के आधार पर जिले की संभावित औसत वर्षा 925.9 मिलीमीटर है जिसके सापेक्ष वर्तमान वर्षा की स्थिति 116.6 प्रतिशत दर्ज की गई है जिला प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अधीक्षक भू अभिलेख गरियाबंद ने बताया कि तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार 01 जून से 09 सितंबर तक छुरा तहसील में अब तक 1385.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो पिछले 10 वर्षों के औसत के मुकाबले 153.7 प्रतिशत है इसी तरह फिंगेश्वर में 1328.4 मिमी (150.3 प्रतिशत), राजिम में 1281.9 मिमी (146.8 प्रतिशत), मैनपुर में 1177.9 मिमी (113.3 प्रतिशत), गरियाबंद में 1118.7 मिमी (133.6 प्रतिशत), देवभोग में 706.6 मिमी (72.2 प्रतिशत) तथा सबसे कम वर्षा अमलीपदर में 556.9 मिमी (57.6 प्रतिशत) दर्ज की गई है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


