नुआखाई पर्व पर 18 सितंबर के स्थान पर 15 सितंबर को जिले में अवकाश घोषित कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश में किया आंशिक संशोधन
September 10th, 2026 | Post by :- | 14 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के अवसर पर जिले में पूर्व निर्धारित 18 सितंबर 2026 के स्थान पर अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा संशोधित आदेश के अनुसार दशहरा महा अष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 09 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार यथावत रहेगा उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय अथवा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।