जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी एवं सहयोगी विभागों की जिम्मेदारी तय
September 9th, 2026 | Post by :- | 16 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा अभियान के सफल क्रियान्वयन, नोडल विभागों से समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी एवं सहयोगी विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई है अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को प्रत्येक परिवार स्तर पर आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसके लिए जिला पंचायत की उपसंचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा एवं देवभोग तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गरियाबंद सहयोग करेंगे। इसी प्रकार 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत विषय पर विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.के. चन्द्राकर को बनाया गया है इस कार्यक्रम के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद तथा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सहयोगी होंगे।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मुख्य स्थलों पर नमो सेवा गाथा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा इस गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया होंगी। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर एवं देवभोग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गरियाबंद एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरियाबंद के प्राचार्य सहयोग करेंगे 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव के अंतर्गत आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक कुमार पाण्डेय को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद सहयोगी होंगे इस पूरी अवधि में लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों को सामने लाने के लिए कहानी बदलाव की गतिविधि आयोजित की जाएगी इसके लिए जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री हेमनाथ सिदार नोडल अधिकारी होंगे इसके लिए सह प्रभारी खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण गरियाबंद सहयोग करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अभियान अवधि में 3 से 4 दिवसीय यात्राएं आयोजित की जाएंगी इस गतिविधि की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया होंगी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गरियाबंद, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरियाबंद के प्राचार्य तथा सह प्रभारी खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण गरियाबंद सहयोग करेंगे 7 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की जाएगी जिला परिवहन अधिकारी सुश्री युगेश्वरी वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर एवं देवभोग तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा एवं देवभोग सहयोग करेंगे संपूर्ण अभियान अवधि में जल जन सेवा संकल्प के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनसेवा से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गरियाबंद तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा गरियाबंद सहयोग करेंगे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत नदी घाट स्वच्छता सहित 25 सेवा गतिविधियां एवं अन्य जनसेवा कार्य किए जाएंगे वहीं इस अवधि में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित होंगे दोनों अभियानों के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे होंगे संबंधित एसडीएम, एसडीओपी एवं उप वनमंडलाधिकारी अभियान में सहयोग करेंगे अभियान अवधि में निर्धारित दिवस पर रंगोली राष्ट्र, भारत मंडल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.के. चन्द्राकर इसके नोडल अधिकारी होंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद, राजिम, छुरा, मैनपुर एवं देवभोग सहयोग करेंगे राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र गरियाबंद के महाप्रबंधक श्री दीनबंधु धु्रव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गरियाबंद एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरियाबंद के प्राचार्य सहयोग करेंगे अभियान के समापन अवसर पर 17 अक्टूबर 2026 को जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसके लिए जिला पंचायत की उप संचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है जिला परिवहन अधिकारी गरियाबंद तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा एवं देवभोग सहयोग करेंगे जिला प्रशासन ने सभी नोडल अधिकारियों एवं सहयोगी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।