शिक्षक दिवस पर कन्याशाला में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह सर्वपल्ली डा राधाकृष्णन के जीवन परिचय से छात्राओं को मिली प्रेरणा
September 5th, 2026 | Post by :- | 33 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _मैनपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर के अन्तर्गत संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर में छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया!कार्यक्रम में शुरूआत शिक्षकों एवं छात्राओं ने मिलकर सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर किया!कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य आलोक राव वाघे,सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक कुमरमणी नागेश,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक द्वय कमल किशोर ताम्रकार एवं उमेश श्रीवास ने अपने संबोधन में सर्व पल्ली डा राधाकृष्णन के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से शिक्षा ग्रहण करने प्रेरित किया!इस मौके पर‌ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओंकार नायक एवं छात्राओं ने सभी शिक्षकों को श्रीफल एवं लेखनी भेंटकर सम्मानित किया!कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा वंदना नायक एवं दीपिका मरकाम ने किया!कार्यक्रम में प्रमुखरूप से शिक्षक श्याम सुंदर सोनवानी, मोनिका पाण्डेय,चंद्रिका साहू, सुकाश राव रिंके,देवानंद नेताम, प्रमोद पांडे,प्रिया चक्रधारी, पोखराज यादव,संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थे!

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।