मिनी माता सम्मान 2026 के लिए 25 सितंबर तक आमंत्रित की गईं प्रविष्टियां
September 3rd, 2026 | Post by :- | 16 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता हैं वर्ष 2026 के सम्मान के लिए इच्छुक महिला एवं अशासकीय संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।सम्मान के तहत चयनित एक महिला अथवा संस्था को दो लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपनी प्रविष्टि 25 सितंबर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (संयुक्त जिला कार्यालय, कक्ष क्रमांक 79) में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन कार्य दिवस में संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।