भालुओं के हमले से युवक घायल परिजनों ने कंधे पर नदीपार कराकर पहुंचाया एंबुलेंस तक
August 31st, 2026 | Post by :- | 38 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले के ग्राम कामेपुर भैसामुड़ा में आज सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है खेत काम पर गए स्थानीय युवा किसान धनसाय नागेश पर दो भालुओं के एक दल ने अचानक हमला कर दिया दो भालुओं के इस भयानक हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, धनसाय नागेश रोज की तरह आज सुबह अपने खेत की देखरेख के लिए निकले थे इसी दौरान घात लगाकर बैठे दो भालुओं ने उन पर हमला बोल दिया किसान के शोर मचाने और संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भागे घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन कर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस गांव के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में पड़ने वाली बड़ी नदी में तेज बहाव के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों एवं ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और घायल धनसाय को स्ट्रेचर के सहारे कंधे पर बिठाकर जलमग्न नदी पार कराई नदी पार कराने के बाद मरीज को 108 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती कराया गया फिलहाल जिला अस्पताल में किसान का इलाज जारी है घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से भालुओं के आतंक से मुक्ति दिलाने तथा पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सोरी ने प्रेस वार्तालाप पर मीडिया चर्चा में लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया युवक पर दो भालू ने हमला किया है उनका जिला अस्पताल गरियाबंद में उपचार किया जा रहा है वन विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है और तत्काल राहत राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी,

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।