गोरखपुर (एके जायसवाल)। वैश्य समाज की बैठक वृंदावन कॉलोनी राजेंद्र नगर गोरखपुर मे महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज जायसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक का संचालन सत्य प्रकाश जायसवाल ने किया बैठक मे प्रमुख रूप से जायसवाल समाज के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी जायसवाल, अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ,रवि जायसवाल, सागर जायसवाल ,विवेक जायसवाल, सुभाष जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल ,चंदन गुप्ता (साहू), रवि जायसवाल, (मीडिया प्रभारी) दीपक कुमार जायसवाल, सागर जायसवाल, जेपी जायसवाल आदि मौजूद थे।
सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुए रवि जायसवाल ने प्रस्ताव रखा की सहजनवा विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में सूरज जायसवाल का नाम प्रस्तावित करता हूं । समर्थन रवि जायसवाल (मीडिया प्रभारी) ने किया। बैठक में उपस्थित सभी वैश्य बन्धुओं ने सर्वसम्मति से सूरज जायसवाल को विधानसभा 324 सहजनवा से प्रत्याशी बनाने जाने पर अपना समर्थन दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि वैश्य बाहुल्य विधानसभा 324 सहजनवा से महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं व्यपारी नेता सूरज जायसवाल ने विधानसभा चुनाव लड़ने का साहसिक निर्णय लिया महासभा की ओर से स्वागत करता हूं तथा यह विश्वास दिलाता हूं कि महासभा आपको हर स्तर सहयोग करने के लिए तैयार रहेगा। ध्रुवचन्द जायसवाल ने यह भी घोषणा किया कि जो भी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दल वैश्य बाहुल्य 90 सीटों पर वैश्य बन्धुओं को अपने-अपने दलों से वैश्य प्रत्याशी उतारेंगे उन्हें महासभा बिना किसी भेदभाव उस दल को समर्थन देने के लिए तन-मन-धन के साथ तैयार है। बैठक को संबोधित करते हुए जायसवाल समाज के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी जायसवाल ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में वैश्य समाज के युवा नेताओं मे चुनाव लड़ने का जो जज्बा हिम्मत दिखाई दे रहा है आने वाले समय मे इसके दूरगामी परिणाम दिखाई देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए सूरज जायसवाल ने कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे विधानसभा सहजनवा से प्रत्याशी घोषित किया है मै पुरी जिम्मेदारी के साथ चुनाव लडूंगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


