महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेक हॉल्डर की ली मीटिंग
July 23rd, 2026 | Post by :- | 16 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सिविल राईट्स, एएचटी राजस्थान जयपुर द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प से संबधित मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जागरूकता बढाने हेतु दिनांक 01.07.2026 से 29.07.2026 तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी कम में आज दिनांक 22.07.2026 समय 11.00 ए.एम. पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री नीरज पाठक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW श्री बृजमोहन मीणा के सुपरविजन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेक हॉल्डर्स के साथ महिला सुरक्षा को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप काइसिस सेंटर दूदू, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण, श्रम विभाग, सीडब्ल्यूसी विभाग के पधाधिकारी व जयपुर ग्रामीण पुलिस से कालिका टीम की महिला कांस्टेबल उपस्थित हुए। मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW श्री बृजमोहन मीणा द्वारा मीटिंग में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये अन्र्तविभागीय विभागाध्यक्षों के साथ महिलाओं संबंधी मुददों पर आपसी तालमेल के द्वारा त्वरित राहत एवं महिला संबंधी विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के बारे में बताया। सभी विभागों से उपस्थित पदाधिकारियों एवं कालिका पैट्रोलिंग यूनिट टीम की महिला कांस्टेबलों से महिला सुरक्षा को लेकर राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन नंबर, साइबर सेफ्टी Do’s $ Don’ts, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी स्कीम, विशाखा गाईड लाइन एवं POSH Act, सी-बोक्स पोर्टल, पोक्सो एक्ट, इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी प्रकार महिला सुरक्षा को लेकर जिला जयपुर ग्रामीण में समस्त वृत्ताधिकारियों / थानाधिकारियों द्वारा भी अपने अपने थाना ईलाके में स्थित निजी / सरकारी स्कूलों में जाकर व ऑनलाईन संवाद स्थापित कर छात्र-छात्राओं को जेंडर सेंसिटाईजेशन करना, महिला संबधित योजनाओं, राजकॉप सिटीजन ऐप, पोक्सो ई-बोक्स, नवीन न्याय संहिता, वन स्टॉप सेन्टर, गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट, महिला गरिमा हेल्पलाईन 1090, साइबर हेल्पलाईन 1930, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी स्कीम, सेल्फ डिफेन्स, राजकॉप सिटी. जन एप, महिलाओं से संबंधित कानूनो एवं योजनाओं की जानकारी व महिला अपराधों में सजाएं के संबंध में जानकारी दी गई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।