समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनी आमजन की समस्याएं, समयबद्ध रूप से समाधान करने के दिए निर्देश।
July 20th, 2026 | Post by :- | 21 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सोमवार को नगराधीश कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रार्थियों की समस्याओं को सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों को मार्क करते हुए समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। यह शिविर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगाए जाते हैं। इस शिविरों में जिला का कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं को रख सकता हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी रूप से समाधान सुनिश्चित करना हैं। सभी अधिकारी शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्हें पोर्टल पर भी अपडेट करवाएं।
समाधान शिविर में अम्बाला छावनी आजाद नगर के राहुल पांडेय ने अपने बेटे के आधार कार्ड में शुद्धिकरण करवाने बारे, किरणा गावं फजैलपुर से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ देने बारे, हरलीन कौर व अन्य गांव शेरपुर सुलखनी ने मोबाईल टावर के गांव से शिफट करने बारे, रामकुमार व सुरजीत सिंह गांव भुन्नी ने खेतों में बरसात के पानी की निकासी बारे, लाल सिंह गांव पिलखनी ने अपनी भूमि के खसरा नम्बर ठीक करवाने बारे, गुरदयाल कौर गांव लखनौर साहिब ने राशन कार्ड बनवाने बारे तथा अन्य लोगों ने भी अपनी समस्या रखी। नगराधीश ने सम्बधिंत अधिकारियों को शिकायतें मार्क करते हुए उन्हें जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमीनेंट पर्सन यशपाल चौधरी व योगेश साहनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।