गजसिंहपुर,(यश कुमार)। नगरपालिका गजसिंहपुर द्वारा मंगलवार को ‘नमस्ते दिवस’ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिसर में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान मनरेगा कर्मी पूनम खटक एवं कौशल्या भाटी ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक ‘नमस्ते’ थीम पर रंगोली बनाई। सुंदर कलाकृति ने सभी का मन मोह लिया। रंगोली के माध्यम से भारतीय परंपरा में नमस्ते के महत्व, आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे का ‘नमस्ते’ कर अभिवादन किया। सभी ने भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष ‘नमस्ते दिवस’ का संदेश देने वाले बैनर के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पालिका के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल कृष्ण ने कहा कि नमस्ते केवल अभिवादन का शब्द नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान है। यह आपसी सम्मान और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में नगरपालिका के समस्त स्टाफ एवं नरेगा कर्मी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को नमस्ते कर कार्यक्रम का समापन किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


