जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को 9 बार की विधायक, राजस्थान की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुराने संस्मरणों को भी याद किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने भी 2003 से 2008 तक के कार्यकाल में हुए संस्मरणों पर संवाद किया। राठौड़ ने कहा कि सुमित्रा सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रदेश और समाज की सेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। सदन में सुमित्रा सिंह अपने कड़क अनुशासन और संसदीय नियमों की गहरी जानकारी के लिए जानी जाती रही। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ अपूर्वा सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान ने भी सुमित्रा सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


