शक्स के साथ मारपीट से मृत्यु होने की घटना का पर्दापाश
July 13th, 2026 | Post by :- | 7 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री करन शर्मा,पुलिस उपायुक्त, जयपुर-उत्तर ने बताया कि दिनांक 08-07-2026 को परिवादी श्री अशरफ शाह पुत्र श्री गफुर शाह जाति फकिर (मुसलमान) उम्र 61 वर्ष निवासी म.न. 49 ठाठर रोड ढालपीर बाबा के नीचे आमेर जयपुर ने SMS अस्पताल मुर्दाघर जयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 07-07-2026 समय करीब 2.30 pm पर मेरा बेटा वसीम खान को घर से उसके जानकार बब्लु, बहकलाल माहिर, सोहील, बज्नु, इसान, सुक्का, अलफेज व इनके साथ पच्चीस से तीस लोगो ने अलग अलग जगह ले जाकर मारा है ओर मां-बहिन के सामने मारा जब हमारे परिवार की लेडीज ने छुडाया तो उन्होंने उनको भी गाली गलोच की व धमकी देने लगे की तुमाहरे साथ भी ऐसा ही होगा। मेरे बेटे वसीम को गंभीर अवस्था में sms हॉस्पिटल में इलाज के लाये थे जिसकी दौराने इलाज मेरे बेटे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 246/26 धारा- 103(1), 189(2) BNS दिनांक-08-07-2026 में वर्ज कर जांच व कार्यवाही हेतु मन डॉ. गौत्तम डोटासरा पु.नि. के बजुम्में किया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-प्रथम नीरज पाठक के निर्देशन में तथा श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त बामेर जयपुर उत्तर के सुपरविजन में डॉ. गौतम डोटासरा पु.नि. थानाधिकारी द्वारा सामाजिक मामला को मध्यनजर रखते हुये मामले की गंभीरता के अनुसार मृतक वसीम के आरोपियान की तलाश करने हेतु टीम का गठन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-प्रथम नीरज पाठक के निर्देशन में तथा श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के सुपरविजन में डॉ. गौतम डोटासरा पु.नि. यानाधिकारी पुलिस थाना आमेर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मुखबीर तंत्र सक्रिय कर व घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी व पारिस्थितजन्य साक्ष्य व आसूचना से टीम द्वारा कडी मेहनत व लग्न से कार्य कर प्रकरण हाजा के मुख्य आरोपीवान को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा के मुख्य 02 आरोपियान को गिरफ्तार किया जा चुका शेष आरोपियान की तलाश हेतु भरसक प्रयास जारी है। आरोपियान 05 योम पीसी रिमाण्ड पर है। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।