जिला ब्राहम्ण समाज की विप्र संवाद पत्रिका का प्रकाशन |
September 26th, 2019 | Post by :- | 347 Views

हसनपुर पलवल  (मुकेश वशिष्ट) :-  जिला ब्राहम्ण सभा पलवल की बैठक जिला प्रधान जिलाध्यक्ष धर्मचंद शर्मा की अध्यक्षता में संपंन हुई। बैठक की संचालन विष्णु गौड ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मचंद शर्मा ने बताया कि जिला ब्राहम्ण सभा पहली बार पत्रिका का प्रकाशन कर रही है जिसका शीर्षक विप्र संवाद होगा। सभा के वरिष्ट उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि इस पत्रिका में जिला ब्राहम्ण सभा के सभी संस्थापक एवं आजीवन सदस्यों का विवरण, नाम-पता व संपर्क सूत्र उपलब्ध होगा।

इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। सभा के महासचिव विष्णु गौड ने बताया कि विप्र संवाद पत्रिका में कुल 52 पृष्ट होंगे जिसमें मुख्य पृष्ट पर भगवान परशुराम का विग्रह तथा आरती होगी। अन्य पृष्टों में भगवान परशुराम का जीवन दर्शन वर्णन तथा ब्राहम्ण समाज के महापुरूषों का वर्णन शामिल होगा। उन्होंने बताया कि पत्रिका का प्रकाशन जनवरी 2020 में किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

यदि कोई भी सदस्य अपना पता व संपर्क सूत्र परिवर्तित चाहता है तो वह 8708072009 पर अपनी सदस्यता रसीद का क्रमांक बताकर यह परिवर्तन करा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका प्रकाशन का मुख्य उददेश्य युवा पीढी को अपने पूर्वजों के संस्कारों से परिचित कराना है। उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की। इस मौके पर मुकेश शर्मा, बृजेश शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, भगबती शर्मा के अलावा ब्रहाम्ण समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।  

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review