डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल एवं माइनिंग में रिक्त सीटों के लिए 16 जुलाई तक काउंसलिंग आयोजित
July 10th, 2026 | Post by :- | 23 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम सिविल, मेकेनिकल एवं माइनिंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर पर तृतीय चरण काउंसलिंग 11 से 16 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन कार्य 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक और मेरिट के आधार पर सीट आबंटन 17 जुलाई 2026 तक की जाएगी। इसके पश्चात् प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से संस्था में आयोजित होगी इच्छुक छात्र, छात्रायें विस्तृत जानकारी के लिए विभाग या कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर अवलोकन कर सकते है सभी वर्ग की छात्राओं के लिए संपूर्ण शिक्षण शुल्क माफ रहेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।