
बहादुरगढ़ लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ (गौरव शर्मा)
डॉ मनमोहन सिंह ने देश में आर्थिक क्रांति, ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत की : रवि खत्री
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
भाजपा राज में आर्थिक मंदी से जूझ रहा है देश : रवि खत्री
बहादुरगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन लाइनपार में पूर्व चेयरमैन रवि खत्री कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन मनाया। उन्होंने मनमोहन सिंह जी की लंबी उम्र और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने बताया कि डॉ मनमोहन सिंह सुलझे हुए अर्थशास्त्री थे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक गरीब परिवार में पैदा हुए थे। कांग्रेस नेता रवि खत्री ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की उन्नति, विकास में विशेष योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के रूप में याद करता हैं।
मनमोहन सिंह ने दुनिया के लिए भारत का बाजार खोला : रवि खत्री
पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने कहा कि 1991 में जब भारत को दुनिया के बाजार के लिए खोला गया तो मनमोहन सिंह ही देश के वित्त मंत्री थे। देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत डॉ मनमोहन सिंह ने ही की थी। इसके बाद पीएम रहते हुए मनरेगा की शुरुआत भी एक बड़ा फैसला रहा, मनरेगा के कारण कई गरीब लोगों को रोजगार मिल पाया। मनरेगा आज भी रोजगार का एक बड़ा स्रोत है।
भाजपा राज में आर्थिक मंदी से जूझ रहा है देश : रवि खत्री
पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने कहा कि भारत देश में आर्थिक सुधारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को याद किया जाता है। उन्होंने अर्थव्यवस्था के संकट से देश को उबारा था। वहीं भाजपा राज में देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से आगे बढ़ने की बजाए फेल हो चुकी हैं। आज जीडीपी का पांच फीसदी पर पहुंच गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
रवि खत्री ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग इस सरकार से निराश है। भाजपा के 5 साल पूरे हुए उन्होंने अपना चुनावी वादा कोई भी पूरा नहीं किया। आज किसान, मज़दूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा हर वर्ग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुका है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review