✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अध्ययनरत हैं तथा जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य हो चयन परीक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति के ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में किया जा सकता है। अभिभावकों एवं पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


