मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत अल्प प्रगति वाले 24 निर्माण कार्यों को किया गया निरस्त निविदाकारों से 07 दिवस के भीतर वसूल की जाएगी 02 करोड़ 88 लाख रूपये से अधिक की राषि
July 9th, 2026 | Post by :- | 15 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना सत्र 2023-24 अंतर्गत अल्प प्रगति वाले कुल 24 निर्माण कार्याें को निरस्त कर दिया गया है संबंधित निविदाकारों को निर्देश दिया गया है कि उक्त कार्याें के लिए प्राप्त भुगतान राशि 07 दिवस के भीतर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के खाते में अनिवार्य रूप से जमा कर उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित निविदाकारों के विरूद्ध वैधानिक वसूली एवं आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री लोकेश पटेल ने बताया कि इनमें महासमुंद के मेसर्स सुनील कंस्ट्रक्शन से 03 कार्यों के लिए 32 लाख 82 हजार रुपये, आर.एस.एस. नगर कोरबा के अजय कुमार राठौर से 13 कार्याें के लिए 01 करोड़ 69 लाख 06 हजार रूपये और कोरबा के मेसर्स जयनारायण यादव से 08 कार्याें के लिए 86 लाख 19 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी इस प्रकार कुल 2 करोड़ 88 लाख 07 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।