जिला जयपुर ग्रामीण में 76वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह
April 19th, 2025 | Post by :- | 0 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । रिजर्व पुलिस लाईन जिला जयपुर ग्रामीण में 76वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस सेरेमोनियल परेड का आयोजन, पुलिस बैण्ड का प्रदर्शन, उत्तम/अति उत्तम / सर्वोत्तम सेवा चिन्हो से पुलिस कर्मियों को सम्मानित करना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित करना, यातायात प्रदर्शनी, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर व अल्पाहार आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के समस्त पुलिस थानों / चौकियों / कार्यालयों में भी स्वच्छता कार्यकम, स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का भ्रमण, वृक्षारोपण, खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं को अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाये रखने, साइबर काईम, यातायात नियमों, पुलिस हैल्पलाईन नंबर तथा महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। पुलिस विभाग में बेदाग सेवा व कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करने पर पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्हो से सम्मानित किया गया। कार्यकम के दौरान श्री आनन्द शर्मा आईपीएस उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला जयपुर ग्रामीण श्री रजनीश पूनियां आरपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाइवे/यातायात जिला जयपुर ग्रामीण श्री नारायण तिवाड़ी आरपीएस, श्री बृजमोहन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW, पुलिस उप अधीक्षक एससी/एसटी सैल श्री रामकिशन विश्नोई आरपीएस, श्री सुगन सिंह उप अधीक्षक पुलिस, श्रीमती प्रियंका वैष्णव वृत्ताधिकारी जोबनेर व श्री राजेश जांगिड़ वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ व अन्य अधिकारिगण उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।