प्रेम नगर झोटवाड़ा स्थित बैकुंठनाथ पिपलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल सहस्त्रघट का हुआ आयोजन
August 21st, 2021 | Post by :- | 392 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मंदिर महंत आचार्य श्री राम पहाड़िया एवं 21 पंडितों द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। पंडित श्री राम पहाड़िया ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रमुख यजमान रामचंद्र राणा,प्रकाश राणा, अनिल कुमार बोहरा के साथ 19 जोड़ों ने बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर पिपलेश्वर महादेव की मनोरम झांकी सजाई गई। इस अवसर पर स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज ने कहा कि आज का दिन मां लक्ष्मी का वार शुक्रवार के साथ सावन मास का अंतिम प्रदोष होने के कारण आज की पूजा का महत्व बहुत ज्यादा माना गया है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की सावन मास में पूजा अर्चना करने से एवं भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र,द्रुवा,शमी के पत्ते,चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यह कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम रुद्राभिषेक का पाठ किया गया तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया एवं सभी पूजा अर्चन करने वालों को राजेंद्र राणा की ओर से फलाहार करवाया गया पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review