पोषण अभियान के तहत निकाली रैली
September 26th, 2019 | Post by :- | 381 Views

पिंजौर (रोहित शर्मा) । महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचकूल के ब्लाॅक पिंजौर की महिला एवं बाल विकास अधिकारी आरू वशिष्ठ तथा सुपरवाईजर कमलेश की अध्यक्षता में राजीव काॅलोनी में पोषण अभियान के तहत रैली निकाली गई।
इस रैली में आरू वशिष्ठ द्वारा काॅलोनी की महिलाओं को उनकी दिनचर्या व सामान्य खान पान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर महिला अपने खान पान का सही ढंग से ध्यान रखती है तो उसका पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। महिला को अपने पूरे परिवार को संभालना होता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिला शुरू से ही अपने खान पान के प्रति काफी लापरवाह रही है। उसकी लापरवाही का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने महिलाओं को खासतौर पर अपने खान पान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।
इस अवसर पर आरू वशिष्ठ ने सभी मतदाताओं का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मतो का प्रयोग भारी मात्रा में करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाये। चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। मतदान में भाग लेने से लोकतंत्र और देश दोनों मजबूत होते है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review