भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बल पर प्रमुख पदों पर पहुंच सकते हैं : डा. कमल गुप्ता
August 2nd, 2021 | Post by :- | 211 Views
भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव नेहा धवन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन शर्मा विधायक डा. कमल गुप्ता से आशीर्वाद लेने पहुंचे
हिसार। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नेहा धवन, हांसी को भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश सचिव और युवा नेता गगन शर्मा, हिसार को युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने की घोषणा होने के बाद दोनों ने कैनाल रेस्ट हाऊस में विधायक डा. कमल गुप्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान वहां मौजूद विधायक मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता व पारस भुटानी ने दोनों को नई नियुक्ति पर बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पद नहीं दायित्व सौंपे जाते हैं। उनकी मेहनत, लगन और योग्यता के आधार पर उन्हें पार्टी की जिम्मेवारी दी जाती है। पार्टी में एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता एवं कार्य क्षमता के बल पर देश के प्रमुख पदों पर पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि नेहा धवन और गगन शर्मा पार्टी के बहुत ही पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पार्टी में उनकी कार्यप्रणाली बहुत ही बेहतर होगी। ऐसी मुझे पूरी उम्मीद है। वहीं अपनी नियुक्ति पर नेहा धवन व गगन शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पार्टी की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review