अम्बाला में 12 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक आर्मी रिक्रुटमैंट रैली (भर्ती) का आयोजन किया जाएगा।
July 2nd, 2026 | Post by :- | 11 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से अग्रिवीर स्कीम के तहत प्रदेश में चार जगहों पर आयोजित की जाने वाली आर्मी रिक्रुटमैंट रैली (भर्ती) के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि अग्रिवीर स्कीम के तहत रोहतक, भिवानी/चरखी दादरी, अम्बाला तथा हिसार में आर्मी रिक्रुटमैंट रैली (भर्ती) का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि पहली भर्ती 22 जुलाई को रोहतक में की जाएगी और उसके उपरांत चिन्हित तिथियों पर रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में अम्बाला में 12 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक आर्मी रिक्रुटमैंट रैली (भर्ती) का आयोजन किया जाएगा जिसमें अम्बाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला व चण्डीगढ के अभ्यार्थी भाग लेंगे। उन्होने सभी जगहों पर आयोजित होने वाली रैली के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि अम्बाला में अक्तूबर माह मे आयोजित होने वाली भर्ती रैली को लेकर जो भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं उसकी अनुपालना करते हुए यहां पर रैली का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा।
वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के दृष्टिगत जो भी दिशा-निर्देश एवं हिदायतें जारी की जाएंगी उसकी अनुपालना के तहत कार्यों को करना सुनिश्चित करना है। इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड से सचिव कर्नल श्योराण, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएसपी विजय कुमार, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, नायब तहसीलदार अम्बाला छावनी आशीष कुमार, डीएसओ राम कुमार, डीआईओ अंकित के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।