परमानंद डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र पंकज शर्मा ने कृषि सुपरवाइजर भर्ती में हासिल की 5वीं रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान
July 2nd, 2026 | Post by :- | 18 Views

गजसिंहपुर.(यश कुमार)। परमानंद डिग्री कॉलेज के बी.एससी. कृषि सत्र 2020-21 के पूर्व छात्र पंकज शर्मा ने राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंकज ने अनुक्रमांक 214662 के साथ 262.0722 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है। पंकज की इस शानदार सफलता पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मूल चंद भारद्वाज एवं कृषि संकाय प्रभारी संदीप सिंह ने पंकज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज के शिक्षकों एवं वर्तमान विद्यार्थियों ने भी पंकज की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और उन्हें सम्मानित किया। अपनी सफलता पर पंकज शर्मा पुत्र रामकुमार ने कहा कि यह मुकाम उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और कॉलेज में मिले शैक्षणिक माहौल की बदौलत हासिल किया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही यह सफलता संभव हो सकी है। प्राचार्य डॉ. भारद्वाज ने कहा कि पंकज की मेहनत और समर्पण ने सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि कॉलेज के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कृषि संकाय प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि पंकज ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी कड़ी मेहनत से बड़ी से बड़ी परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।