श्री गुप्ता ने 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ पंहुचकर किया पौधारोपण।
July 28th, 2021 | Post by :- | 222 Views

पंचकूला।(मनीषा) हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार के साथ साथ आम आदमी का भी कत्र्तव्य है कि वह पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।
श्री गुप्ता आज 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता व वृक्षारोपण कार्यक्रम (माई अर्थ माई ड्यूटी) में मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ के परिसर में पौधारोपण किया। उनके साथ नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल तथा बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित थे।
श्री गुप्ता ने कहा कि वे जब भी भारतीय सुरक्षा बल के किसी भी कार्यक्रम में जाते है तो अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की एकता अखंडता व सुरक्षा के लिये दिन रात भीषण गर्मी व कड़ाके की सर्दी में भी परेहरी के रूप में देश की सीमाओ ंकी रक्षा करते है। मैं ऐसे वीर जवानों को सलाम करता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिये पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ द्वारा आयोजित की गई पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां निश्चित रूप से पर्यावरण को शुद्ध रखने में कारगर सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ साथ आम नागरिको का भी कत्र्तव्य है कि वे इस तरह की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में बढ़चढ़कर अपना योगदान दें।
विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुये कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से कोविड-19 के दौरान आॅक्सीजन की कमी सामने आयी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिये पौधारोपण करने की आवश्यकता है क्योंकि पेड़ों से हमें आॅक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि पेड़ व पौधे मानव जीवन का अभिन्न अंग है और यह फल, फूल इत्यादि देने के साथ साथ दवाईयां बनाने के भी काम आते है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुये हर जिला में आॅक्सीवन स्थापित करने का निर्णय लिया है जहां अधिक आॅक्सीजन देने वाले पौधे लगाये जा रहे है ताकि नागरिको ंको अधिक से अधिक आॅक्सीजन मिल सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने करनाल मे ं80 एकड़ भूमि पर आॅक्सीवन लगाने की शुरूआत की है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुये उन्होंने (ज्ञानचंद गुप्ता) ने पंचकूला में घग्गर नदी के साथ साथ 100 एकड़ भूमि में आॅक्सीवन लगाने की शुरूआत की है। उन्होनंे कहा कि जब यह वन बनकर तैयार हो जायेगा तो यहां से निकलने वाली आॅक्सीजन से नागरिको ंको लाभ मिलेगा।
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ के सभी अधिकारियों व जवानों को बधाई देते हुये श्री गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि वे लंबे समय तक इसी तरह देश की सेवा पूरे कत्र्तव्य, निष्ठा व लग्न से करते हुये देश का मान सम्मान बढ़ाते रहेंगे।
इस अवसर पर 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ के कमांडेंट विजय देसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता का पर्यावरण संरक्षण व सवंद्धि के लिये आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में पंहुचने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि श्री गुप्ता की उपस्थिति से सभी जवानों व उनके परिवारों में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश का संचार हुआ हैं।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी इस वाहिनी द्वारा पंचकूला के आस पास स्थित क्षेत्रों में कुल 10020 पौधे लगाये गये। इस कर्म में इस वर्ष भी पर्यावरण के प्रति अपने सामाजिक दायित्वों एवं पंचकूला को हरा भरा बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 8 हजार पौधे रोेपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन पौधों को पंचकूला में सेक्टर-25 में हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर-26 में मदनपुर गांव के पास, सेक्टर-27 में जयसिंहपुर गांव, सेक्टर-28 में आशियाना रामगढ़ तथा चंडीगढ़ शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर टिपरा से टोलप्लाजा तक लगाये जा रहा है। उन्होंने श्री गुप्ता को आश्वस्त किया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के नाते वे अपने मूल दायित्वों के साथ साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग है  और भविष्य में भी पंचकूला में इस प्रकार की गतिविधियों को जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ के कमांडेंट विजय देसवाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता को मोमेंटों देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, रामगढ़ के अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review