छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की सुस्त कार्यप्रणाली से वार्ड वासी परेशान
June 9th, 2021 | Post by :- | 562 Views

दल्लीराजहरा -:  दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 1 की जनता असमय विद्युत आपूर्ति की मार से परेशान। प्रतिदिन किसी भी समय लगभग 8 से 10 बार सी.एस.पी.डी.सी.एल (छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल) की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते वार्ड की जनता को असमय अंधेरा का सामना करना पड़ता है, वार्ड जंगल से सटे होने के कारण जहरीले सांप आये दिन घरों में विचरण की खबर आम है। जिसके चलते रहवासियों में जान का खतरा हमेशा बना रहता है, बगैर कोई आंधी तूफान के अचानक लाइट का चला जाना समझ से परे है। वार्ड पार्षद श्रीमती शिवांगी ध्रुव ने बताया कि अनेकों बार असमय विद्युत आपूर्ति की शिकायत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के संज्ञान में ला चुके है, बावजूद उसके कोई सुधार अब तक नजर नहीं आया, जब की अभी मानसून की मार से विद्युत मंडल दूर है। वार्ड पार्षद ने बताया की समय रहते इसे दुरुस्त न किया गया तो बहुत जल्द सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

रिपोर्टर अभिनव मूर्ति

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review